मोंटेवीडियो (उरुग्वे) : उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज़ ने ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाज़ारियो के साथ मुलाकात के बाद भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें “सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9” बताया है।सुआरेज़ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रोनाल्डो नाज़ारियो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9!”रोनाल्डो नाज़ारियो को फुटबॉल इतिहास के महानतम स्ट्राइकरों में गिना जाता है। उन्होंने ब्राजील को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और अपने शानदार करियर के दौरान कई व्यक्तिगत और टीम सम्मान हासिल किए।हैरी केन के साथ भी साझा की थी खास तस्वीरइससे पहले फीफा विश्व कप 2026 के दौरान इंटर मियामी के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज़ ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के साथ भी एक खास पल साझा किया था।सुआरेज़ ने एक्स पर दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, “एक शानदार नंबर-9 के साथ! आपसे मिलकर खुशी हुई।”तस्वीर में सुआरेज़ और केन एक-दूसरे की नंबर-9 जर्सी थामे नजर आए। दोनों दिग्गज स्ट्राइकरों ने गर्मजोशी से मुलाकात की और आपस में जर्सी का आदान-प्रदान किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal