नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी सिरोस ईवी पेश करते हुए इसकी प्री-बुकिंग ₹25,000 से शुरू कर दी है। ग्राहक किआ इंडिया की वेबसाइट और देशभर के अधिकृत डीलरशिप्स के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
सिरोस ईवी 51.4 केडब्ल्यूएच एक्सटेंडेड रेंज बैटरी के साथ एआरएआई-प्रमाणित 526 किमी (एमआईडीसी फुल) की सेगमेंट-बेस्ट रेंज प्रदान करती है और अपने सेगमेंट में 500 किमी से अधिक रेंज देने वाली पहली एसयूवी है। वहीं, 42 केडब्ल्यूएच बैटरी विकल्प के साथ यह 443 किमी की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देती है। इसमें 171 पीएस की सेगमेंट-बेस्ट पावर और 100 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर से मात्र 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है।

ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी, आकर्षक एश्योर्ड बायबैक कार्यक्रम और बैटरी-एज़-ए-सर्विस (बीएएएस) जैसी सुविधाएं दे रही है। वहीं, मायकिआ ऐप पर के-चार्ज के माध्यम से 23 प्रमुख चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स के 20,300 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक एक ही वॉलेट से पहुंच संभव होगी।
सिरोस ईवी में सेगमेंट का पहला 76.20 सेमी (30 इंच) ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल, हार्मन कार्डन 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट, एडास लेवल-2 के साथ 16 ऑटोनॉमस फीचर्स तथा 25 स्टैंडर्ड हाई-सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने कहा कि कंपनी की ‘मूवमेंट दैट इंस्पायर्स’ सोच भविष्य की मोबिलिटी को अधिक सुलभ और प्रेरणादायक बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि सिरोस ईवी की 526 किमी की सेगमेंट-बेस्ट रेंज, 171 पीएस की पावर, लाइफटाइम बैटरी वारंटी, एश्योर्ड बायबैक और बीएएएस जैसी सुविधाएं भारतीय परिवारों को आत्मविश्वास के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal