लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधार से जुड़ी नवीनतम व्यवस्थाओं, सेवाओं तथा प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करना एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करना था।
इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), क्षेत्रीय कार्यालय से आकाश दीप (आईआरएसएस, निदेशक), आदित्य बाजपेयी (उप निदेशक), ऐमन परवेज (सहायक प्रबंधक) तथा हेमंत कुमार मिश्रा (सहायक प्रबंधक) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान UIDAI के अधिकारियों ने आधार नामांकन, अद्यतन प्रक्रिया, प्रमाणीकरण सेवाओं, सुरक्षा उपायों तथा आधार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं का विस्तार से उत्तर दिया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह तथा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। पासपोर्ट अधिकारी महोदय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पासपोर्ट सेवाओं की गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal