लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस के पेंशनर्स के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बैंक ने पुलिस समुदाय एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद शैलेन्द्र कुमार सिंह (महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा) ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक सदैव पुलिस कर्मियों एवं पेंशनर्स को उत्कृष्ट एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में अरविन्द कुमार जैन (सेवानिवृत्त आईपीएस एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस कल्याण संस्थान), अविनाश चन्द्र (सेवानिवृत्त आईपीएस) तथा श्यामपाल सिंह (सेवानिवृत्त पीपीएस) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस वेतन पैकेज के नवीनीकरण के अंतर्गत फैमिली पेंशनर्स (पारिवारिक पेंशनभोगियों) को भी शामिल किए जाने की पहल की सराहना की। उन्होंने इसे पुलिस परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अतिथियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहक-हितैषी नीतियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए उपलब्ध विशेष बैंकिंग सुविधाओं तथा कल्याणकारी पहलों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अपने पेंशन खाते संचालित करने की इच्छा व्यक्त की तथा अन्य पेंशनर्स को भी बैंक की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहाकि बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस समुदाय के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक एवं भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने पुलिस समुदाय एवं उनके परिवारों के प्रति अपनी सेवा, सहयोग एवं विश्वास की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal