लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (ए.ए.एच.एल) के उपभोक्ता ऐप अदाणी वन ने अपने अदाणी रिवार्ड्स लॉयल्टी कार्यक्रम के शुरुआत के केवल 10 महीनों के भीतर 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के शुरुआती एकीकृत एयरपोर्ट लॉयल्टी कार्यक्रमों में शामिल यह पहल अब ए.ए.एच.एल द्वारा संचालित सभी आठ हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से यात्री शॉपिंग, डाइनिंग और अन्य एयरपोर्ट सेवाओं पर रिवार्ड पॉइंट प्राप्त व रिडीम कर सकते हैं।

इस तेज़ वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि यात्रियों के बीच ऐसी डिजिटल सेवाओं की मांग बढ़ रही है। जो उनकी हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाते हुए दैनिक खरीदारी पर उन्हें लाभ भी प्रदान करें।
इस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए, ए.ए.एच.एल इस वर्ष के अंत में एक टियर-आधारित सदस्यता मॉडल शुरू करेगा, जिसके तहत नियमित हवाई यात्रियों को अतिरिक्त लाभ और अधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान किए जाएंगे।
ए.ए.एच.एल के प्रवक्ता ने अनुसार, “एक वर्ष से भी कम समय में 50 लाख सदस्यों का जुड़ना अदाणी रिवार्ड्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जल्द ही हम नए सुविधा, विस्तारित सदस्य लाभ और यात्रियों के लिए सभी ए.ए.एच.एल-प्रबंधित हवाईअड्डों पर अधिक सहभागिता के अवसर लेकर आएंगे।”

यात्री खरीदारी के समय अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से तुरंत अदाणी रिवार्ड्स से जुड़ सकते हैं। बाद में प्राप्त रिवार्ड पॉइंट्स को अदाणी वन ऐप के माध्यम से निःशुल्क खाद्य एवं पेय पदार्थों से लेकर प्रीमियम अनुभवों तक विभिन्न लाभों के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
दीपावली, विंटरफेस्ट और हाल ही में सम्पन्न समर कार्निवल जैसे विशेष अभियानों ने विशेष ऑफर्स और चुनिंदा अनुभवों के माध्यम से यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले महीनों में प्रस्तावित नई सुविधाओं के साथ यह कार्यक्रम केरल के तिरुवनंतपुरम से लेकर असम के गुवाहाटी तक फैले अडानी के एयरपोर्ट नेटवर्क में और अधिक यात्रियों को आकर्षित करेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal