Monday , July 13 2026

ऑल अकोर-इंडिगो ब्लूचिप गठजोड़ से यात्रा और ठहरने पर मिलेंगे साझा रिवॉर्ड्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अकोर के बुकिंग प्लेटफॉर्म और लॉयल्टी प्रोग्राम ऑल अकोर तथा इंडिगो के तेजी से विस्तार कर रहे लॉयल्टी प्रोग्राम, इंडिगो ब्लूचिप ने एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों प्लेटफॉर्म के सदस्य अपने लॉयल्टी पॉइंट्स का पारस्परिक रूप से आदान-प्रदान कर सकेंगे। इस साझेदारी के माध्यम से अकोर और इंडिगो के सदस्य होटल में ठहरने या हवाई यात्रा सेवाओं के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित और रिडीम कर सकेंगे। यह भारत में हॉस्पिटैलिटी और एविएशन क्षेत्र के बीच अब तक के सबसे महत्वपूर्ण लॉयल्टी सहयोगों में से एक है।

भारत में तेजी से अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे वैश्विक हॉस्पिटैलिटी लीडर, अकोर और अपने विस्तृत नेटवर्क तथा लोकप्रियता के लिए पहचानी जाने वाली भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो, अपने-अपने प्रभावशाली और व्यापक रूप से भरोसेमंद लॉयल्टी प्रोग्राम्स को एक साथ लेकर आए हैं। यह साझेदारी भारतीय यात्रियों को यात्रा और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा एक व्यापक इकोसिस्टम प्रदान करेगी, जो विभिन्न जगहें, होटल, अनुभवों, और रिवॉर्ड्स को एकीकृत लॉयल्टी प्रस्ताव के माध्यम से जोड़ते हुए भारत में कनेक्टेड ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए एक नया मानक स्थापित करेगी।

यह सहयोग सदस्यों को ऑल अकोर रिवॉर्ड पॉइंट्स को इंडिगो ब्लूचिप्स में और इंडिगो ब्लूचिप्स को ऑल अकोर रिवॉर्ड पॉइंट्स में सहजता से परिवर्तित करने की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अधिक सुविधा, मूल्य और फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। इंडिगो के विशाल राष्ट्रीय और तेजी से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, इंडिगो ब्लूचिप के तेज़ अर्जन और रिडेम्पशन मॉडल तथा ऑल अकोर के व्यापक वैश्विक हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम का संयोजन यात्रियों को अपने रिवॉर्ड्स का अधिकतम लाभ उठाने का अवसर देगा।

इस साझेदारी के माध्यम से सदस्य अब दुनिया भर के हजारों गंतव्यों पर आसानी से अधिक रिवॉर्ड्स अर्जित और रिडीम कर सकेंगे। चाहे सदस्य भारत और विदेशों में इंडिगो के 140 से अधिक तेजी से बढ़ते गंतव्यों के नेटवर्क के साथ यात्रा करें या फिर लग्जरी से लेकर इकोनॉमी तक के 45 से अधिक ब्रांड्स वाले ऑल अकोर के हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम का अनुभव लें, वे अपनी उड़ानों, ठहरने और विशेष अनुभवों को सहज रूप से जोड़ते हुए भारत और दुनिया भर में अधिक रिवॉर्डिंग यात्रा अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

इंडिगो के चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर, नीतन चोपड़ा ने कहा, “इंडिगो ब्लूचिप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह रिवॉर्ड्स को सरल, तेज़ और अधिक अर्थपूर्ण बनाए। इससे हमारे सदस्य तेजी से पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं, उन्हें आसानी से रिडीम कर सकते हैं और इंडिगो के साथ हर उड़ान पर अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। ऑल अकोर के साथ यह रेसिप्रोकल पॉइंट रूपांतरण सुविधा हमारे सदस्यों के लिए लाभों के इकोसिस्टम को और विस्तारित करती है, जिससे वे हवाई यात्रा और हॉस्पिटैलिटी दोनों क्षेत्रों में अधिक स्वतंत्रता और सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस सहयोग के माध्यम से हम दो मजबूत लॉयल्टी प्लेटफॉर्म्स को जोड़ रहे हैं, ताकि ग्राहकों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से लेकर इंडिगो के साथ उड़ान भरने और दुनिया भर में अकोर के होटलों में ठहरने तक एक संपूर्ण अनुभव मिल सके। ऑल अकोर के साथ मिलकर हम लाखों ग्राहकों के लिए यात्रा रिवॉर्ड्स अर्जित करने, उन्हें रिडीम करने और यात्रा अनुभवों को नए सिरे से परिभाषित करने को लेकर उत्साहित हैं।”

अकोर साउथ एशिया की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रंजू एलेक्स ने कहा, “यात्रा के हर चरण में अतिथि अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में यह साझेदारी हमारी साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। ऑल अकोर और इंडिगो ब्लूचिप की ताकत को एकीकृत करके हम न केवल सुविधा को बढ़ा रहे हैं, बल्कि यात्रियों के हॉस्पिटैलिटी और एविएशन क्षेत्र के साथ जुड़ने के तरीके को भी नया स्वरूप दे रहे हैं। यह एकीकृत लॉयल्टी इकोसिस्टम यात्रियों को अधिक मूल्य, व्यक्तिगत अनुभव और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी यात्रा के विभिन्न चरणों में सहज रूप से आगे बढ़ सकेंगे और दोनों ब्रांड्स के साथ उनका जुड़ाव और गहरा होगा।”