बलरामपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पदग्रहण समारोह रविवार को भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया तथा नए सदस्यों का विधिवत परिचय भी कराया गया।

समारोह में सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (VDG) लायन नवीन झेगरन ने नई कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन कराया, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) लायन विशाल सिन्हा ने नए सदस्यों का इंडक्शन संपन्न कराया। फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (VDG) लायन डी.एस. टोनी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।

चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर के रूप में मौजूद पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन कमल शेखर ने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, कैबिनेट ट्रेजरर लायन दुर्गेश बंसल, पीआरओ लायन दिलीप सिंह तथा एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रवीण कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
लायंस क्लब बलरामपुर के सदस्यों ने क्लब के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट की ‘फर्स्ट लेडी’ लायन दिलजीत कौर का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह में लायंस क्लब गोंडा अवध, गोंडा सेवा, बहराइच आशा, बहराइच अनुभव तथा बहराइच सिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा बलरामपुर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन प्रद्युम्न सिंह, लायन प्रीतपाल सिंह, लायन आलोक अग्रवाल, लायन अरुण गुप्ता, लायन आशुतोष अग्रवाल, लायन श्रवण वाधवानी तथा लायन उमेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
समारोह के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को नए सत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal