लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में वृहद वृक्षारोपण के तहत विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे लगाये गए। जिसमें एनसीसी तथा एनएसएस एवं रेंजर की स्वयंसेवियों ने अहम योगदान दिया।
कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता आज समय की मांग है। इसे एक जनभागीदारी के रूप में चलाया जाना चाहिए। “एक पेड़ माँ के नाम“ हमें भावनात्मक रूप से पर्यावरण से जोड़ता है।

पार्षद स्वदेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महाविद्यालय द्वारा अथक प्रयास किए जा रहें हैं। शीघ्र ही क्रीड़ा स्थल पर ओपन जिम स्थापित किया जाएगा इसके लिए वो प्रयासरत हैं।

पर्यावरण के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल पटेल ने सभी कार्यक्रमों का संयुक्त संचालन किया। एनसीसी प्रभारी ले. प्रतिमा शर्मा, डॉ. जितेन्द्र दुबे, रेंजर प्रभारी डॉ. मीनाक्षी शुक्ला ने पौधरोपण हेतु छात्राओं को प्रेरित किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal