लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे अवध फाउण्डेशन की ओर से 12 जुलाई को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित कार्यालय सभागार में शाम चार बजे से स्वामी धीरेन्द्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में “परिवार एवं सामाजिक संबंधों का वर्तमान स्वरूप” संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
आयोजन की जानकारी देते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष सूरजदेव शुक्ल ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य रूप से काशीनाथ पाण्डेय, जीआरपी शुक्ल, शिवकुमार पाण्डेय व छठ कुमार शुक्ल इत्यादि विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक दृष्टिकोण से परिवार के महत्व और पारिवारिक समस्याओं पर समाज की संवेदनशीलता के रूप में विस्तृत विचार-विमर्श की जरूरत को महसूस करते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में पारिवारिक संबंधों को कैसे सुदृढ़ किया जाये और किस तरह समाज में फैली विकृतियां परिवार को प्रभावित कर रही है, इस पर विचार होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal