लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के महामंत्री टिंकू सोनकर के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा MLC मुकेश शर्मा, नगर महामंत्री टिंकू सोनकर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, महानगर मंत्री आनंद पांडे, मंडल अध्यक्ष रिंकू मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal