लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2026 की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में होने जा रही है। टूर्नामेंट के इवेंट राइट्स होल्डर आईपीजी ग्रुप ने एसएससी कोलंबो में आयोजित होने वाले उदघाटन समारोह के लिए 500 ड्रोन शो की योजना बनाई है। जो श्रीलंका में किसी क्रिकेट आयोजन के साथ आयोजित किए जाने वाले अब तक के सबसे महत्वाकांशी लाइव मनोरंजन कार्यक्रमों में से एक होगा।
एलपीएल 2026 के टिकट 1 जुलाई से बुकमायशो पर उपलब्ध हैं। क्रिकेट प्रेमियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने टिकट बुक करें और इस ऐतिहासिक उदघाटन रात का हिस्सा बनै, जहा हाई-इंटेसिटी टी20 क्रिकेट के साथ शानदार मनोरंजक प्रस्तुति देखने को मिलेगी। यह आयोजन श्रीलंकाई प्रशंसकों को वैश्विक खेल आयोजनो जैसा अनुभव प्रदान करेगा।
उदघाटन समारोह लंका प्रीमियर लीग के छठे संस्करण के लिए माहौल तैयार करेगा। यह श्रीलका के प्रमुख टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट की यादगार शुरुआत के लिए क्रिकेट प्रशंसकों, परिवारी, फ्रेंचाइजी समर्थको, मनोरंजन प्रेमियों और डिजिटल दर्शकों को एक साथ लाएगा। रात के आसमान को रोशन करने वाले 500 समन्चित ड्रोन के साथ यह कार्यक्रम एक भव्य दृश्यात्मक प्रस्तुति के रूप में आयोजित किया जाएगा, जो श्रीलंकाई क्रिकेट, भाग लेने वाली फ्रेंचाइजियों, टी20 क्रिकेट की ऊर्जा और क्षेत्रीय खेल एवं मनोरंजन मंच के रूप में एलपीएन की बढ़ती प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएगा।
यह पहल आईपीजी ग्रुप की एनपीएल के प्रशंसक अनुभव को और मजबूत बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसका उद्देश्य सिर्फ उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टेडियम मनोरंजन, प्रसारण आकर्षण और विश्व की अग्रणी फ्रेंचाइजी लोगों से प्रतिस्पर्धा करने योग्य आयोजन मानकों को भी विकसित करना है।
उद्घाटन समारोह की योजना पर आईपीजी के संस्थापक और चेयरमैन अनिल मोहन ने कहा, “लंका प्रीमियर लीग केवल क्रिकेट नहीं है, बल्कि ऐसा अनुभव तैयार करना है जिसे प्रशंसक हमेशा याद रखें। इस वर्ष हम एलपीएल 2026 की शुरुआत ऐसे भव्य आयोजन से करना चाहते हैं, जो टूर्नामेंट की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और विकास को दर्शाए। 500 ड्रोन शो श्रीलंका में एक वैश्विक खेल आयोजन जैसा माहौल बनाएगा और प्रशंसकों को उद्घाटन रात का हिस्सा बनने का एक मजबूत कारण देगा।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal