बेबी स्किन केयर को करीब से समझने जॉनसन्स बेबी के रिसर्च सेंटर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लाइट्स, कैमरा, एक्शन… इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि जॉनसन्स बेबी की दुनिया के पीछे की साइंस समझने के लिए ‘बिहाइंड द सीन’ पहुंचीं। हर मां की तरह ढेरों सवाल, आम मिथकों को दूर करने की जिज्ञासा और ‘मॉम मोड’ ऑन करके परिणीति ने जॉनसन्स बेबी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का ‘बिहाइंड-द-साइंस टूर’ किया।

हाल ही में जॉनसन्स बेबी ने अपनी नई मिल्क एंड राइस रेंज लॉन्च की है और परिणीति चोपड़ा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जॉनसन्स बेबी परिवार से जुड़ने के बाद, किसी भी नए माता-पिता की तरह परिणीति के मन में भी कई सवाल थे। बच्चे की त्वचा वयस्कों से कैसे अलग होती है और क्या चीज़ जॉनसन्स बेबी रेंज को बच्चे की त्वचा के लिए एक पोषण भरा विकल्प बनाती है।इसके बाद जो हुआ वह खोज का एक दिन था।

प्लांट और आरएंडडी सेंटर के वॉक-थ्रू, लाइव टेस्ट और डेमो के जरिए परिणीति को बेबी स्किन साइंस की गहरी जानकारी मिली। उन्हें समझ आया कि बच्चे की त्वचा की देखभाल केवल पोषण तक सीमित नहीं है।

जॉनसन्स बेबी के विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चे की नाजुक त्वचा को ऐसे पोषक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ‘फीड’ करना कितना जरूरी है जो उसकी प्राकृतिक बैरियर को सुरक्षित रखने और सपोर्ट करने में मदद करें।विशेषज्ञों ने यह भी समझाया कि मिल्क एंड राइस को ‘होलसम डुओ’ क्यों कहा जाता है। मिल्क प्रोटीन त्वचा को पोषण देने के लिए जाने जाते हैं, जबकि राइस प्रोटीन प्राकृतिक कोमलता देने में मदद करते हैं। इन्हीं दोनों तत्वों के मेल से जॉनसन्स बेबी मिल्क एंड राइस रेंज तैयार की गई है, जिसे बच्चे की नाजुक त्वचा को धीरे से पोषण देने, मॉइस्चराइज़ करने और देखभाल के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि त्वचा मुलायम, स्वस्थ दिखने वाली और सुरक्षित रहे।