लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में नेत्र सर्जन एवं वागा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, की संस्थापिका डॉ. पल्लवी सिंह को 25,000 से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र उपचार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एवं MLC पवन सिंह चौहान ने कहाकि डॉ. पल्लवी सिंह ने अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, समर्पण, दक्षता एवं मानवीय संवेदनाओं के माध्यम से हजारों लोगों के जीवन में नई रोशनी और नई आशा का संचार किया है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण है।

कार्यक्रम में एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान सहित संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं समस्त एस.आर. परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal