लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स बाजार, फ्लिपकार्ट की क्विक कॉमर्स पेशकश, फ्लिपकार्ट मिनट्स ने गोरखपुर में अपना 1,000वां माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया। यह भारत में तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित करता है। उत्तर प्रदेश में ऑर्डर साल-दर-साल 6 गुना बढ़ चुके हैं।
टियर 2 और टियर 3 बाजारों ने 20 गुना वृद्धि दर्ज की है, जिससे उत्तर प्रदेश देश में फ्लिपकार्ट मिनट्स के सबसे तेजी से बढ़ते हुए मार्केट्स में से एक बन गया है। उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में फ्लिपकार्ट मिनट्स के 120 से अधिक माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर हैं। इसलिए यह राज्य मेट्रो शहरों से बाहर क्विक कॉमर्स के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
यह फुलफिलमेंट सेंटर गोरखपुर में खुलने से प्रदर्शित होता है कि भारत में क्विक कॉमर्स के विकास की अगली लहर केवल मेट्रो शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और समुदायों में भी आ रही है। नोएडा से लेकर वाराणसी, लखनऊ से लेकर प्रयागराज और अब गोरखपुर तक प्रदर्शित हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में स्पीड, सुविधा और क्वालिटी मेट्रो शहरों के साथ छोटे शहरों में भी उपलब्ध हो रही है। यह लहर पूरे भारत में देखने को मिल रही है।
फ्लिपकार्ट मिनट्स के लॉन्च के बाद इसका विस्तार नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, आगरा, बरेली और गोरखपुर में तेजी से हुआ, जिसका कारण मेट्रो शहरों के बाहर भी इसे अपनाया जाना और इसके लिए ग्राहकों की बढ़ती मांग है।
इन शहरों में ग्राहकों की पसंद में विविधता आ रही है। टियर 2 और टियर 3 शहरों में फलों और सब्जियों के औसत ऑर्डर मूल्य 30% बढ़े हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स जैसी श्रेणियों में मजबूती आ रही है। इससे साफ संकेत मिलता है कि उत्तर प्रदेश में क्विक कॉमर्स का विस्तार ग्रोसरी से आगे तक हो चुका है। नोएडा राज्य का सबसे बड़ा लेट-नाईट शॉपिंग मार्केट बन गया है। यहाँ ग्राहक रात में इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी और दैनिक जरूरत के सामान के ऑर्डर देते हैं।
उत्तर प्रदेश में आर्थिक अवसरों का निर्माण
उत्तर प्रदेश में फ्लिपकार्ट मिनट्स के विस्तार से स्टोर ऑपरेशंस, सप्लाई चेन, वेयरहाउसिंग और लास्ट-माइल डिलीवरी में रोजगार पैदा हो रहे हैं। फ्लिपकार्ट डायरेक्ट सोर्सिंग, फार्मर प्रोड्यूसिंग ऑर्गेनाइजेशंस (एफपीओ) और समर्थ कृषि प्रोग्राम की मदद से राज्य के सैकड़ों किसानों और प्रोड्यूसर्स को बाजार की पहुंच प्रदान कर रहा है। इससे रोजगार के हजारों अवसर पैदा हो रहे हैं और स्थानीय खेती का परिवेश मजबूत हो रहा है। उत्तर प्रदेश तेजी से देश के औद्योगिक और डिजिटल विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, “राज्य सरकार निवेश, नवाचार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों और बेहतर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के कारण प्रदेश में ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और सप्लाई चेन सेक्टर में निरंतर विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से लाभकारी इकोसिस्टम तैयार करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट सहित कई बड़े निवेशकों के सहयोग से प्रदेश में आधुनिक सप्लाई चेन और क्विक कॉमर्स नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, जिससे सेवाओं की पहुंच और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, “हमारे 1,000वें माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर खुलने की उपलब्धि का महत्व बहुत बड़ा है। यह भारत की डिजिटल इकोनॉमी में हो रहा बड़ा परिवर्तन प्रदर्शित करता है। विकास की लहर तेजी से भारत के छोटे शहरों और कस्बों की ओर जा रही है। इस परिवर्तन में उत्तर प्रदेश मुख्य भूमिका निभा रहा है। फ्लिपकार्ट में, हम किसानों, एमएसएमई, सेलर्स और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि उन्हें बेहतर अवसर मिलें और टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन की मदद से ग्राहकों की सुविधा बढ़े। उत्तर प्रदेश सरकार की इंडस्ट्री-केंद्रित नीतियों और सक्रिय सहयोग ने फ्लिपकार्ट मिनट्स को पूरे राज्य में विस्तार करने में समर्थ बनाया।”
उत्तर प्रदेश के लिए क्विक कॉमर्स सर्विस
राज्य में फ्लिपकार्ट मिनट्स को ए.आई-बेस्ड डिमांड फोरकास्टिंग और स्मार्ट इन्वेंट्री मैनेजमेंट से मदद मिल रही है। इससे हरा बाजार के कंजंप्शन पैटर्न के हिसाब से प्रोडक्ट उपलब्ध हो पाते हैं। उत्तर प्रदेश के एमएफसी में नेशनल ब्रांड्स के साथ-साथ कैच मसाला, गोल्डी मसाले, वैद्यम और बैल कोल्हू जैसे क्षेत्रीय ब्रांड भी शामिल हैं। इससे क्विक कॉमर्स को राज्य के ग्राहकों की दैनिक जरूरतों के लिए उपयोगी बनाने में मदद मिलती है। उत्तर प्रदेश में क्विक-कॉमर्स के बढ़ते नेटवर्क के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों द्वारा ग्रीन डिलीवरी भी बढ़ाई जा रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal