लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को 30 जून को समाप्त हो गयी। बीटेक में प्रवेश के लिए कुल 106667 ने पंजीकरण कराया। वहीं, पांच एवं दो विशेष चरणों में होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग चार जुलाई से सात जुलाई तक होगी। जबकि सीट अलॉटमेंट नौ जुलाई को किया जाएगा।
वहीं सीट कंफर्मेशन एवं फ्रीज एवं सीट फ्लोट नौ जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा। दूसरे चरण में च्वॉइस फिलिंग 13 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 16 से 18 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज एवं फ्लोट 16 से 18 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में ऑनलाइन च्वॉइस लॉकिंग 19 से 20 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क एवं सीट फ्रीज एवं फ्लोट 22 से 23 जुलाई तक किया जा सकेगा।
चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 24 से 26 जुलाई तक किया जाएगा। ऑनलाइन सीट विड्रा 24 से 29 जुलाई तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लॉक करने वालों को 27 से 29 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal