Monday , October 5 2026

और कितना सस्ता होगा सोना-चांदी? लगातार गिर रहें दोनों के दाम, 24 कैरेट गोल्ड ₹940 हुआ कम, चांदी टूटकर ₹2,34,900 पर आई

Gold-Silver Rate : शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 2-3 दिनों से बाजार में दबाव बना हुआ है, जिसके चलते कीमती धातुओं की कीमतें लगातार गिर रही हैं।कल के मुकाबले कितनी गिरावट?आज 24 कैरेट सोने का भाव कल (25 जून) के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 940 रुपये कम हो गया है। जहां कल इसकी कीमत 1,41,070 रुपये थी, वहीं आज घटकर 1,40,130 रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज प्रति 10 ग्राम 860 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। कल इसका भाव 1,29,220 रुपये था, जो अब घटकर 1,28,360 रुपये हो गया है।चांदी की स्थिति क्या है?कल 25 जून को चांदी की कीमतों में प्रति किलो 10,000 रुपये की गिरावट आई थी। आज उसकी कीमत में मामूली कमी देखी जा रही है, यानी प्रति किलो कीमत 100 रुपये घटकर 2,34,900 रुपये पर आ गई है। जबकि कल यह 2,35,000 रुपये प्रति किलो थी।क्यों गिर रही है सोने-चांदी की कीमतें?अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर अपने 13 महीने के उच्चतम स्तर 101.50 पर पहुंच गया है, जिससे सोने पर दबाव बन रहा है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने और भविष्य में बढ़ोतरी का संकेत मिलने से निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इसके कारण सोने और चांदी की कीमतें गिर रही हैं।क्या आगे कीमतें उछालेंगी?ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS (Union Bank of Switzerland) ने कहा है कि सोने और चांदी की कीमतों में आने वाली तेजी अभी दूर नहीं है। UBS का मानना है कि जनवरी 2026 में अपने उच्चतम स्तर से अब तक सोने की कीमत लगभग 28% टूट चुकी है, लेकिन यह गिरावट अस्थायी है।विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 5500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जिससे अगले छह महीनों में सोने की कीमतें अपने मौजूदा स्तर से लगभग 36% तक बढ़ सकती हैं।