Friday , June 26 2026

फीनिक्स यूनाइटेड में एंड ऑफ सीजन सेल शुरू, खरीदारी के साथ जीतें उपहार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स यूनाइटेड, आलमबाग में एंड ऑफ सीजन सेल की शुरुआत हो गई है। 20 जून से 26 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में शहरवासी अपने पसंदीदा ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। खरीदारी के साथ ग्राहकों को उपहार और बड़े इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा, जिससे शॉपिंग का उत्साह और बढ़ गया है।

सेल के दौरान ₹ 6,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार दिए जाएंगे। वहीं ₹ 14,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहक लकी ड्रॉ में हिस्सा ले सकेंगे। लकी ड्रॉ के विजेताओं को बाइक, 43 इंच एलईडी टीवी, 10 ग्राम चांदी का सिक्का, घरेलू हॉलीडे पैकेज और एयर कूलर जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल मिलाकर 5 लाख रुपए तक के उपहार ग्राहकों के लिए रखे गए हैं।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “एंड ऑफ सीजन सेल का इंतजार हमारे ग्राहक हर साल करते हैं। इस बार हमने खरीदारी को और मजेदार बनाने की कोशिश की है। अच्छे ऑफर्स के साथ उपहार और लकी ड्रॉ का मौका ग्राहकों के लिए अतिरिक्त खुशी लेकर आएगा। हमें उम्मीद है कि लोग परिवार और दोस्तों के साथ आएंगे और इस शॉपिंग सीजन का पूरा आनंद उठाएंगे।”