Saturday , June 20 2026

‘बजाओ थाली, बदलो शिक्षा प्रणाली’, NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर CJP का हल्लाबोल, थालियां-चम्मच लेकर उतरें कॉकरोच

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी आवाज बुलंद की है। शनिवार (20 जून) को आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी समर्थक नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी नारेबाजी की और सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल कर निगरानी शुरू कर दी है। भारी संख्या में दिल्ली पुलिस का बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी अर्धसैनिक बलों की तरह तैनात हैं। सुबह-सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं, जंतर-मंतर पर अभी मंच तैयार किया जा रहा है, जहां समर्थक अपनी बात रखेंगे। वॉलिंटियर भी पहुंच चुके हैं और दोपहर एक बजे से प्रदर्शन शुरू होने की संभावना है। इससे पहले, प्रदर्शन स्थल पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।यह प्रदर्शन खासतौर पर उस समय हो रहा है जब कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपने घरों के बाहर आकर बर्तन बजाने की अपील की थी, जिसे समर्थन में सीजेपी ने अपने समर्थकों से थाली और चम्मच लेकर आने की अपील की है।सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से यह अपील की थी कि वे इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए थाली और चम्मच जरूर लाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का एक तरीका है।