Wednesday , September 23 2026

विज्ञान फाउंडेशन : पढ़ाई की राह पर बढ़ीं बेटियां, सफलता पर मिला सम्मान


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। किशोरियों के NIOS की परीक्षा उत्तीर्ण करने के अवसर पर विज्ञान फाउंडेशन द्वारा 181 वन स्टॉप सेंटर में किशोरियों व उनके अभिभावक हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में इस वर्ष संस्था द्वारा क्रियान्वित एनआईओएस क्लास के 63 छात्राओं व उनके 60 अभिभावकों का सम्मान किया गया। साथ ही संस्था से जुड़े परियोजना कितनें व NIOS के शिक्षक भी थे।

कार्यक्रम में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, जिला प्रोबेशनरी अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय व वन स्टॉप सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह भी मौजूद रही। बच्चों को तीसरी, पांचवीं, आठवीं, दसवीं व बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक एक बैग दिया गया। उनके अभिभावकों को शॉल व बॉटल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने विज्ञान फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान फाउंडेशन जैसी संस्थाओं ने जो किशोरियों की पढ़ाई को बढ़ावा दिया है। ऐसे ही कोशिशों से ही ऐसे ड्रॉपआउट बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों को किशोरियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

समाज सेविका कहकशां व तज़ीन ने संस्था व परियोजना की प्रशंसा करते हुए ऐसे ही कार्य करते रहने को प्रोत्साहित किया।  किशोरियों की अपनी पढ़ाई जारी रखने के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।