लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टीटीके प्रेस्टीज ने आधुनिक रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-पर्पज़ कुकिंग उपकरण है। यह खाना बनाने को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाता है। इसकी मदद से एक ही उपकरण में कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।
प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट में 1000 वॉट का शक्तिशाली डिटैचेबल पावर बेस दिया गया है। यह रोजमर्रा के कई व्यंजन आसानी से पकाने में मदद करता है। बहुउपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह उपकरण उपभोक्ताओं को एक ही कॉम्पैक्ट डिवाइस में कई तरह के व्यंजन बनाने की सुविधा देता है। इससे रोज़मर्रा का खाना बनाना न केवल आसान होता है, बल्कि समय और मेहनत की भी बचत होती है।
ओम्नीपॉट में अलग-अलग टेम्परेचर सेटिंग्स दी गई हैं। इससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार खाना बना सकते हैं। इसमें पानी उबालने, स्टीम करने, हल्का फ्राई करने और वन-पॉट मील तैयार करने जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसमें कुकिंग पॉट और फ्राई पैन के साथ डिटैचेबल पावर बेस दिया गया है। इससे अलग-अलग तरीके से खाना बनाना आसान हो जाता है। वहीं, स्टीम वेंट वाला ढक्कन खाना पकाते समय भाप को नियंत्रित रखता है। यह रसोई को साफ-सुथरा बनाए रखने में भी मदद करता है।

आधुनिक उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट हल्का है। यह आसानी से साथ ले जाने योग्य है और यात्रा के लिए बेहद सुविधाजनक है। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वालों, छुट्टियों पर जाने वाले परिवारों, कामकाजी यात्रियों या वीकेंड ट्रिप पर निकलने वालों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है।
इस कॉम्पैक्ट अप्लायंस कहीं भी आसानी से कई तरह के व्यंजन बनाने की सुविधा देता है। इससे बड़े-बड़े बर्तनों और पूरी रसोई सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। एक ही पोर्टेबल उपकरण में अलग-अलग तरह की कुकिंग जरूरतों को पूरा करने की इसकी क्षमता इसे आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है।
ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट में कूल-टच फोल्डेबल हैंडल दिए गए हैं। इससे इसे पकड़ना, परोसना और स्टोर करना आसान हो जाता है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन छोटे घरों और कम जगह वाली रसोई के लिए भी उपयुक्त है।
प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट की एमआरपी 5,325 रुपये है, लेकिन अब यह 3,995 रुपये में उपलब्ध है। इस कीमत पर यह उपभोक्ताओं को सुविधाजनक और बहुउपयोगी कुकिंग का अच्छा विकल्प प्रदान करता है।
इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट के लॉन्च के साथ टीटीके प्रेस्टीज ने एक बार फिर ऐसे उत्पाद पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। ये उत्पाद आधुनिक भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal