लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर चौक स्थित प्राचीन कोनेश्वर मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भंडारे के सफल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अमित टंडन, शालू टंडन, पार्षद अनुराग मिश्रा, हर्ष अग्रवाल, पार्षद सी.बी. सिंह, पार्षद मनीष रस्तोगी तथा ऋषि कपूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal