नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। 16वें माइंडमाइन समिट के आयोजन में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य रूप से शामिल हुए। हीरो एंटरप्राइज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में देश के उद्योग, व्यापार, शासन और नीति जगत के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया।
रियल्टी पार्टनर के रूप में ‘हीरो होम्स’ के सहयोग से हुए इस समिट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपना मुख्य वक्तव्य दिया और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाली हस्तियों को प्रतिष्ठित ‘बीएमएल मुंजाल अवॉर्ड्स’ भी प्रदान किए गए। इस पूरे विचार मंच के दौरान आज के तेजी से बदलते और गतिशील वैश्विक माहौल में भारत की उभरती भूमिका, आर्थिक प्राथमिकताओं और भविष्य की संभावनाओं पर नीतिगत विचारकों द्वारा विस्तार से मंथन किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal