Tuesday , June 16 2026

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च किया सिग्नेचर सिक्योर

गोरखपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर लॉन्च किया है। यह भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है, जिसमें पहले से शामिल गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट दिया गया है।

आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग लिंक्ड इंडिविजुअल सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इसे उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो टैक्स के लिहाज से बेहतर और गारंटीड फायदे चाहते हैं। इसका ढाँचा बेहद सरल है, एक बार निवेश कीजिए, पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर का लाभ लीजिए और पाँच वर्ष पूर्ण होने पर मैच्योरिटी लाभ पाइए। मैच्योरिटी पर ग्राहक को फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो अधिक होगा, वह मिलेगा। इससे निवेश पर निश्चित और भरोसेमंद रिटर्न मिलता है।

इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, विकास गुप्ता ने कहा, “पारंपरिक रूप से, जो ग्राहक गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, वे फिक्स्ड डिपॉजिट, बॉन्ड और अन्य गारंटीड-रिटर्न विकल्पों पर भरोसा करते रहे हैं। लेकिन, अब ग्राहक ऐसे समाधान तलाश रहे हैं, जो गारंटीड रिटर्न और वित्तीय सुरक्षा के साथ बेहतर टैक्स के बाद रिटर्न भी दें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर तैयार किया गया है, जो यूलिप के फायदे, पहले से शामिल गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर को एक ही प्लान में जोड़ता है।”

उन्होंने कहा, “यह प्रोडक्ट ग्राहकों को एक बार निवेश करने और अधिक भरोसे के साथ अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान देने की सुविधा देता है। यह प्लान पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को अपने प्रियजनों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलती है।”

यह प्रोडक्ट शुरुआती प्रीमियम का 140% तक गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट देता है। मैच्योरिटी पर ग्राहक को फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो अधिक होगा, वह मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इस प्रोडक्ट में जीरो प्रीमियम एलोकेशन चार्ज और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज है, यानि ग्राहकों का ज्यादा पैसा निवेश में लगता है।