मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोलापुर में आधुनिक शिक्षा सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लक्ष्मीनारायण मंदिर एजुकेशनल कैंपस में एक सीबीएसई स्कूल, एमवीपीएम के किर्तिश्री काबरा विद्यालय का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। यह स्कूल जून 2026 से नर्सरी से कक्षा 7वीं तक शुरू होगा और आगे चलकर योजनाबद्ध तरीके से इसका विस्तार 12वीं कक्षा तक किया जाएगा।
इस कैंपस में मौजूद आधुनिक सुविधाएं
- कम्युनिकेशन लैब (एलएसआरडब्लू स्किल्स और पब्लिक स्पीकिंग)
- साइंस एक्सपीरियंस सेंटर
- स्ट्रीम लैब (एआई-एमएल, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआर/वीआर आदि के लिए)
- एस्ट्रोनॉमी एवं इसरो लैब
- पॉडकास्ट रूम (कंटेंट मेकिंग, कम्युनिटी एंगेजमेंट और ब्रॉडकास्ट स्टूडियो)
- अत्याधुनिक क्लासरूम्स
- फिनलैंड के पाठ्यक्रम दृष्टिकोण पर आधारित किंडरगार्टन (फिनिश करिकुलम)
- स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एनपीएवी स्पोर्ट्स ग्राउंड, ऑडिटोरियम और ओपन-एयर एम्फीथिएटर
वित्तीय विशेषज्ञ आनंद राठी ने औपचारिक रूप से स्कूल का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम ‘किर्तिश्री काबरा फाउंडेशन’ के मुख्य दाताओं और ट्रस्टी श्रीगोपाल काबरा और किर्ति काबरा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिनकी मदद ने इस प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल (एमव्हीपीएम) के अध्यक्ष, ट्रस्टी और प्रमुख सदस्यों सहित वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्थानीय विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख कॉर्पोरेट दाता भी इस अवसर पर मौजूद थे।
किर्ति काबरा ने कहा, “किर्तिश्री काबरा फाउंडेशन में, हम एक ऐसे भविष्य के निर्माण में विश्वास करते हैं जहाँ शिक्षा, अवसर और सम्मान किसी के लिए विशेषाधिकार न हों, बल्कि हर जीवन की बुनियादी नींव हों। किर्तिश्री काबरा विद्यालय की परिकल्पना एक ऐसे स्थान के रूप में की गई है जहाँ छात्र आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के माध्यम से सीख सकें, आगे बढ़ सकें और अवसरों का लाभ उठा सकें। लगभग 97 वर्षों की शानदार विरासत को समेटे हुए संस्थान, एमवीपीएम के साथ मिलकर, हम इस साझे विज़न को हकीकत में बदलने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास प्रदान करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal