Sunday , June 14 2026

सुंदरकांड पाठ संग अलीशा अपार्टमेंट में हुआ विशाल भंडारा


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को अलीशा अपार्टमेंट परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके उपरांत हनुमान चालीसा पाठ और विधि-विधान से हवन एवं आरती संपन्न कराई गई। इसके बाद रामभक्त हनुमान जी को प्रसाद अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहनी, विवेक, सुधीर सिंह, पिंटू, माधुरी वर्मा, प्रिया पाल, डॉ. एस.पी. सिंह, शाहिद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।