लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर4 स्थित गंगा वेलफेयर रेजिडेन्ट्स सोसाइटी का चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन घोषित किया गया।
निर्वाचन परिणाम के अनुसार आशीष निगम अध्यक्ष, स्मिता सिंह उपाध्यक्ष, आलोक गुप्ता सचिव, शुभा अवस्थी संयुक्त सचिव तथा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित कुमार सिंह, डॉ. सबा रफीक, ललित कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह तथा देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष निगम ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम सोसाइटी में बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता, स्वच्छता, सुरक्षा तथा निवासियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने सभी निवासियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा भी व्यक्त की। सोसाइटी के निवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal