Thursday , June 11 2026

ग्रामिक का ग्रामीण क्विक-कॉमर्स मॉडल बना किसानों का सहारा, 30 डार्कस्टोर शुरू


गांवों में 2 घंटे में कृषि उत्पाद पहुंचाने का मॉडल, ग्रामिक का यूपी में बड़ा विस्तार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ग्रामीण भारत में कृषि आपूर्ति श्रृंखला को तकनीक और क्विक-कॉमर्स के माध्यम से बदलने की दिशा में कार्यरत ग्रामिक ने उत्तर प्रदेश में अपने ग्रामीण क्विक-कॉमर्स नेटवर्क का महत्वपूर्ण विस्तार किया है। कंपनी ने राज्य में 30 डार्कस्टोर और 50 से अधिक लास्ट माइल डिलीवरी पार्टनर्स (LMDs) का नेटवर्क स्थापित किया है, जिसके माध्यम से 7 लाख से अधिक किसानों तक उसकी पहुंच बन चुकी है।

जहां शहरी क्षेत्रों में क्विक-कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है, वहीं ग्रामिक ने इसी मॉडल को ग्रामीण भारत की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया है। कंपनी किसानों को कृषि आदान (बीज, उर्वरक, कीटनाशक), पशु पोषण उत्पाद तथा अन्य कृषि आवश्यकताओं की तेज और भरोसेमंद डिलीवरी उपलब्ध करा रही है।

ग्रामिक का डार्कस्टोर-आधारित मॉडल मांग पूर्वानुमान, स्थानीय इन्वेंटरी प्रबंधन और तकनीक-सक्षम वितरण नेटवर्क पर आधारित है। इससे किसानों को महत्वपूर्ण कृषि सीजन के दौरान आवश्यक उत्पाद समय पर प्राप्त होते हैं, जिससे खेती की उत्पादकता और निर्णय क्षमता दोनों में सुधार होता है।

राज यादव (संस्थापक, ग्रामिक) ने कहा, “भारत के किसानों को आज भी कृषि उत्पादों की उपलब्धता, गुणवत्ता और समयबद्ध डिलीवरी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ग्रमिक का उद्देश्य ग्रामीण भारत के लिए एक ऐसा कृषि-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, जो किसानों को सही समय पर सही उत्पाद उपलब्ध करा सके। 30 डार्कस्टोर, 100+ लास्ट माइल डिलीवरी पार्टनर्स और 7 लाख किसानों तक पहुंच हमारे मॉडल की स्वीकार्यता और क्षमता को दर्शाती है।”

ग्रामिक ने पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मजबूत किसान नेटवर्क, ग्रामीण उद्यमियों और रिटेल चैनलों के माध्यम से अपनी उपस्थिति विकसित की है। कंपनी का मानना है कि भारत का अगला बड़ा क्विक-कॉमर्स अवसर ग्रामीण बाजारों में मौजूद है, जहां करोड़ों किसान समय पर कृषि उत्पादों की उपलब्धता के लिए अभी भी पारंपरिक और बिखरे हुए वितरण नेटवर्क पर निर्भर हैं।

कंपनी आने वाले 12-18 महीनों में अपने डार्कस्टोर नेटवर्क का विस्तार, किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि और ग्रामीण सप्लाई चेन के डिजिटलीकरण को गति देने की योजना पर कार्य कर रही है।

प्रमुख उपलब्धियां

• 7 लाख+ किसान नेटवर्क

• 30 सक्रिय डार्कस्टोर

• 50+ लास्ट माइल डिलीवरी पार्टनर्स

• उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में संचालन

• कृषि आदान, पशु पोषण और ग्रामीण वाणिज्य पर

फोकस

• तकनीक-संचालित ग्रामीण क्विक-कॉमर्स मॉडल