लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को भारत सरकार के उद्योग एवं आतंरिक व्यापार संवर्धन विभाग यानि डीपीआईआईटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण कर नवाचार एवं उद्यमिता के इकोसिस्टम को समझा। इस दौरान अधिकारियों ने कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय से मुलाकात भी की।
इस दौरान नवाचार एवं उद्यमिता पर चर्चा हुई। नवाचार एवं उद्यमिता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, सुविधाओं एवं इकोसिस्टम के बारे में विस्तार से जाना। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने इनोवेशन हब की ओर से किये जा रहे कार्याें की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनोवेशन हब के नेतृत्व में प्रदेश भर में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दिशा में विश्वविद्यालय ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन इन्क्युबेशन सेंटर बनाने की पहल की है। जिसके तहत दूरदराज के युवाओं को भी इस क्षेत्र में आने का अवसर मिल रहा है।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित एआईसीटीई आइडिया लैब, इनोवेशन हब को वर्किंग स्पेश तथा विभिन्न नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने इन्क्यूबेटेड एवं उभरते हुए स्टार्टअप्स के संस्थापकों से संवाद किया, उनके नवाचारों, कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में विकसित नवाचार एवं उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के साथ उत्कृष्ट समन्वय एवं कनेक्टिविटी स्थापित की गई है, जो स्टार्टअप एवं नवाचार संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
यह भ्रमण अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं फलदायी रहा, जिसने विश्वविद्यालय के नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव, डीपीआईआईटी जय प्रकाश शिवहरे, अवर सचिव डीपीआईआईटी कपिल मीणा, प्रवीण वर्मा, वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन इनोवेशन प्रो. बी. एन. मिश्रा, इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह, सीआईओ वंदना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ आदि लोग उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal