नई दिल्ली : ओस्लो में जारी नॉर्वे शतरंज 2026 के आठवें दौर में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया।यह इस टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को मात दी है। इससे पहले भी उन्होंने चौथे दौर में कार्लसन को हराया था।इस जीत के साथ प्रज्ञानानंद के अब 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में अब केवल दो दौर शेष हैं और भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक पीछे हैं।अमेरिका के वेस्ली सो 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि फ्रांस के अलीरजा फिरोज़जा 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।वहीं ओपन वर्ग में भारत के दूसरे खिलाड़ी डी. गुकेश को इस दौर में अलीरजा फिरोज़जा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गुकेश फिलहाल 8 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं, जबकि कार्लसन उनसे केवल एक अंक आगे हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal