लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्याय में सोमवार को दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में कार्यालय सहायक मो0 अयूब एवं नरेंद्र यादव को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने दोनों कर्मचारियों के विश्वविद्यालय के लिए दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारी न केवल निष्ठावान थे बल्कि कर्मठ और अनुशासन में रहने वाले थे। हर परिस्थिति में बिना किसी तनाव के अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कुलसचिव रीना सिंह ने कहा कि मो0 अयूब हमेशा समय के पाबंद रहे। देर तक कार्य करना हो या किसी मीटिंग के बारे में अवगत कराना हो अयूब हमेशा अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहे। इस मौके पर वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया, एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह ने भी दोनों कर्मचारियों के साथ बिताये पलों को याद किया। इस मौके पर सभी शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal