नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और मिलनसार लोगों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि यह दिन गोवा की पहचान और प्रगति के लिए अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों को कृतज्ञतापूर्वक याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि गोवा निरंतर प्रगति करता रहे और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।प्रधानमंत्री ने गोवा के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने गोवा की मातृभाषा में भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा के राज्य स्थापना दिवस पर सभी लोगों को बधाई। उन्होंने गोवा की संस्कृति, विरासत और जनजीवन की सराहना की। साथ ही राज्य के विकास और समृद्धि की प्रार्थना भी की।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal