Tuesday , September 1 2026

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार, नई कमेटी का गठन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन के विस्तार अभियान के तहत गोला गोकरणनाथ खीरी इकाई का गठन किया। स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित संगठनात्मक बैठक में व्यापारियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई नगर कमेटी की घोषणा की गई।

बैठक के दौरान पुनीत साहनी को लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही गोला गोकरणनाथ नगर कमेटी का गठन करते हुए राजन साहनी को संरक्षक, सूरज राजपूत को नगर अध्यक्ष, अनूप राजपूत एवं प्रकाश जायसवाल को उपाध्यक्ष, सचिन रस्तोगी को महामंत्री, धर्मेंद्र राजपूत को कोषाध्यक्ष तथा बृजकिशोर राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.डी. सिंह ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जल्द ही लखीमपुर खीरी जिला इकाई का पूर्ण गठन किया जाएगा तथा नवगठित इकाई का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, प्रमोद तिवारी, लखनऊ इकाई के जिलाध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, महामंत्री मनीष सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, नहर रोड इकाई के अध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री मोहित सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता, अजीत सिंह, अजनहर इकाई के अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, महामंत्री रोहित सिंह के अलावा भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि (मोंटी), सचिन राजपूत, नितिन राजपूत, मोहित जग्गी, सुमित आनन्द, हरेराम राजपूत, सागर राजपूत व तरुण सोंधी भी मौजूद रहे।