भजनों के बीच नम आंखों से दी गई स्व. पी.सी. जोशी को श्रद्धांजलि

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्वेश्वरैया आडोटोरियम में पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी की स्मृति में श्रद्धाजलि सभा एवं भजन संध्या आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए और स्वर्गीय पी.सी.  जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय पी.सी.जोशी के सरल, सौम्य, मिलनसार एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पी.सी.जोशी ने अपने जीवन में सदैव मानवतावाद, सादगी और सामाजिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। उनका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा स्रोत था और उनकी स्मृतियाँ हमेशा लोगों के दिल में जीवित रहेंगी। भजन संध्या में भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरे ऑडिटोरियम को भक्तिमय बना दिया।

श्रद्धांजलि सभा में पुत्र मयंक जोशी, पुत्र वधू ऋचा जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. अम्बार रिजवी, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जयवीर सिंह, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, अरुण सक्सेना, राज्यसभा सांसद संजय सेठ और नीरज शेखर, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और मोहसिन रजा, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह, सूचना आयुक्त पी.एन.दिवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, अलका दास, विराज सागर दास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।