विधायक ने किया त्रिवेणी नगर में पेवर लेपन और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने सोमवार को त्रिवेणी नगर में पेवर लेपन, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को जलभराव और जर्जर मार्गों की समस्या से राहत मिलेगी।

प्रथम परियोजना के अंतर्गत त्रिवेणी नगर स्थित शिवपुरम कॉलोनी में एम.के. सिंह के आवास के आसपास की गलियों में पेवर लेपन कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विशाल तोमर के घर के सामने सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि दोनों परियोजनाएं क्षेत्र की कनेक्टिविटी और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करेंगी तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद मुन्ना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, टिंकू सोनकर, एम.के. सिंह, अजीत श्रीवास्तव, लवकेश सिंह, उदय सिंह, जी.डी. शुक्ल, मुकेश शुक्ला, विनय सिंह, विनय मिश्रा, गौरव अवस्थी, अवधेश कुमार, लवकुश त्रिवेदी, सुभाष चंद्र, मनोज श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, मनीष सिंह, रामकृष्ण चौबे, विशाल सिंह तोमर, कौशिक पांडे, अनिल गुप्ता सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।