लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पायनियर मांटेसरी इण्टर कालेज, एल्डिको शाखा में रविवार को आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27 की राज्य स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) की विवरणिका एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के संगठन मंत्री अंकित राय, महासचिव व आई.आई.टी.आर. के प्रधान वैज्ञानिक रजनीश चतुर्वेदी, वीवीएम जोनल कोआर्डिनेटर शर्मिला सिंह, राज्य समन्वयक प्रदीप नारायण मिश्र, नीरज यादव एवं डा० आशुतोष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विज्ञान भारती, एनसीईआरटी एवं एनसीएसएम के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस परीक्षा की जानकारी साझा की। इस अवसर पर प्रदेश के 27 जनपदों से आए जिला समन्वयक एवं विज्ञान शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में विद्यार्थियों के बीच विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने व अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन संयोजिका व वीवीएम जोनल कोआर्डिनेटर शर्मिला सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
कार्यक्रम में मनीष वर्मा, डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी, राधेश्याम अभिषेक कुमार, विमलेश कुमार शुक्ला, इं.राजेश कुमार सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. शिल्पी वर्मा, सुधीर कुमार त्रिपाठी, विनीत श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, हेमंत कुमार यादव सुमन भटनागर, विभा सिंह, अमित सक्सेना, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनीता पाठक, डॉ. नीलम निगम उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal