लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रेड चीफ ने अपने बहुप्रशंसित “बाय & फ्लाई” अभियान का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को होटल हॉलिडे इन में आयोजित किया। जहाँ उन ग्राहकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय की विशेष यात्राएँ जीतीं।

“बाय & फ्लाई” अभियान ग्राहकों के निरंतर विश्वास और साझेदारी को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। अभियान अवधि के दौरान योग्य खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक पारदर्शी लकी ड्रॉ में भाग लेने का अवसर मिला, जिसमें विजेताओं का चयन घोषित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष रूप से किया गया।

प्रबंध निदेशक मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा, “हम हमेशा अपनी “नो शॉर्टकट” फिलॉसफी का पालन करते हैं। रेड चीफ ब्रांड तथा अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बनाने में कभी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया- चाहे वह हमारा फुटवियर रेंज हो, अपैरल रेंज हो या एक्सेसरीज़। यही सोच हमारे ग्राहकों के लिए भी लागू होती है। अपने ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए चाहे वह हमारे उत्पादों के माध्यम से हो या सेवाओं के जरिए – हम कोई कसर नहीं छोड़ते, क्योंकि ग्राहक हमारी ब्रांड यात्रा का अभिन्न हिस्सा हैं। हमें खुशी है कि हमारे ग्राहक हमारे उत्पादों को महत्व देते हैं और हर कार्यक्रम एवं रिवॉर्ड प्रोग्राम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।”

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक पार्थ ज्ञानचंदानी ने कहा, “हम अपने ग्राहकों का उनके विश्वास और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। यह “बाय & फ्लाई” पहल उनके समर्थन का जश्न मनाने और उन्हें यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से बनाई गई थी। “बाइ & फ्लाई” जैसे अभियानों के माध्यम से, हमारे सभी ब्रांड स्टोर्स में हम खरीदारी से आगे बढ़कर ग्राहकों को विशेष अनुभव प्रदान कर रहे हैं। साथ ही विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत बना रहे हैं।”

अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय की विशेष यात्राएँ जीतने वाले ग्राहकों में उदय भान सिंह, अरबाज खान, उदय सिंह, श्याम कुमार, राहुल सोनी, पारितोष सिंह, अनुज कुमार, सौरभ सिंह, संजीव शामिल थे। सभी विजेताओं को सीनियर जीएम मार्केटिंग राहुल शर्मा और ऑपरेशन हेड वरुण सिंह ने सम्मानित किया। इस पुरस्कार समारोह में विजेताओं और ब्रांड प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal