Saturday , May 23 2026

लोकगीतों और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति से गूंज उठी 86वीं लोक चौपाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के अंतर्गत 86वीं लोक चौपाल का आयोजन शनिवार को गोमतीनगर के विवेक खण्ड स्थित संगीत भवन में सम्पन्न हुआ। जेठ माह और लोक मन विषय पर आयोजित इस चौपाल में लोकजीवन, ऋतु संवेदना और सांस्कृतिक परंपराओं पर आत्मीय संवाद हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना गुप्ता द्वारा श्रीराम स्तवन की प्रस्तुति से हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नीरा मिश्रा, मधु तिवारी आदि ने पारंपरिक लोकगीत गाये, वहीं  सामूहिक रूप से हनुमानाष्टक और हनुमान चालीसा का सस्वर प्रस्तुति दी। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के आशुतोष एवं अंतरा की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. स्मिता मिश्रा एवं संगीताचार्य गायत्री डेविड की गरिमामयी उपस्थिति में लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर अविका, मीहिका, आद्रिका, अथर्व, अव्युक्ता, परी, वान्या, सान्वी, अमेया, सुनीता वीर, कर्णिका, गुनाश्री, शीर्षा, सुमन मिश्रा, सोनिया सिंह, शुभ्रा मिश्रा, विनीता मिश्रा, स्मिता पाण्डेय, कृतिका, दीपिका, शिखा, माधुरी, सोनी एवं नेहा प्रजापति सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संयोजन लोक चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता द्वारा किया गया। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।