इबोला पर केन्द्र सरकार सतर्क, लोगों से न घबराने की अपील

नई दिल्ली : मध्य अफ्रीका में इबोला की स्थिति को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय की स्थिति पर नजर है और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय मजबूत किए जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों-विशेषकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और युगांडा में इबोला वायरस रोग के प्रकोप बंडीबुग्यो वायरस स्ट्रेन से जुड़ा बताया गया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है।मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई औऱ एहतियाती सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भारत में अभी तक इबोला का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और देश इसके फैलने का खतरा बेद कम है। हालांकि एहतियात के तौर पर प्रवेश बिंदुओं (एंट्री पॉइंट्स) और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में निगरानी और तैयारी को और मजबूत किया जा रहा है। स्क्रीनिंग, निगरानी, क्वारंटीन और केस प्रबंधन के लिएएसओपीकी समीक्षा की समीक्षा की जा रही है।सूत्रों ने बताया कि देश की सभी प्रयोगशाला की तैयारियों की समीक्षा की गई। पुणे स्थित एनआईवी को प्रमुख परीक्षण केंद्र के रूप में नामित किया गया। साथ ही अन्य लैब्स को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा की निगरानी के लिए संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ा दी गई है। प्रमुख हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं की पहचान कर उनमें तैयारियां कर ली गई है।मंत्रालय ने जनता और मीडिया से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सिर्फ सत्यापित जानकारी ही साझा करें। साथ ही कहा गया है कि भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह सतर्क और तैयार है।अधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय में है और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।