AKTU : बीफार्मा-एमफार्मा छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट, इस दिन तक करें पंजीकरण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के फार्मा छात्रों को कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। कैंपस प्लेसमेंट में बीफार्मा एवं एमफार्मा के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर रही है।

इस कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को 21 मई तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद कंपनी बॉयोडाटा के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट करेगी। लिखित परीक्षा, तकनीकी जांच, साक्षात्कार एवं ग्रुप डिस्कशन के बाद अंतिम रूप से छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्र को कंपनी की ओर से तीन लाख रूपये सालाना का पैकेज मिलेगा। जबकि एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के बीफार्मा एवं एमफार्मा के छात्र पंजीकरण करा सकते हैं।