Thursday , May 14 2026

नींव पूजन संग ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इटौंजा में निर्माणाधीन ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का नींव पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरु हो गया। अनिल अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी नम्रता अग्रवाल एवं अपने बच्चों सलोनी सृजन एवं नक्षत्र के साथ मिलकर अपनी माॅ डॉ. पुष्कलता अग्रवाल के आशीर्वाद से विधि विधान से नींव पूजन किया। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण प्रयास करेंगे कि अपनी बहन नीरू की स्मृति में नीरू मेमोरियल सोसायटी के अंतर्गत संचालित होने वाले ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से संपन्न हो।

उन्होंने बताया कि प्रमुखता से खेलों के लिए समर्पित यह एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय होगा। जिसमें स्पोर्ट्स कोर्सेज के साथ स्पोर्ट्स वोकेशनल कोर्सेज, स्किल डेवलपमेंट एवं प्रमुखता से खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी कराई जाएगी।

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं चांसलर अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करें और ज्ञानशिला में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राएं कम से कम दस गोल्ड मेडल देश के लिए जीते और विश्वपटल पर भारतवर्ष का राष्ट्रगान गुंजायमान हो।

उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स के साथ छात्र छात्राओं के लिए संगीत, कला और साहित्य के कोर्सेज भी शुरू किए जाएंगे। इसी स्थान पर विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय का निर्माण भी होगा, जिसमे छह वर्ष की आयु से ही छात्र छात्राओं को खेलों के लिए तैयार किया जाएगा।

नींव पूजन के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान गढ़ा वीरपाल यादव, इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह, मनीष सिंह, मुदित अग्रवाल, पूर्व प्रधान कुलदीप, जगदीश एवं चंद्रशेखर मुकेश, अरविंद आदि उपस्थित रहे।