लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मातृत्व के प्यार, समर्पण और स्नेह को सम्मान देने के उद्देश्य से फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में मदर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर शहर की 60 मदर्स के लिए मॉल के ही बारबेक्यू नेशन में एक शानदार लंच सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जहां पूरे माहौल में खुशी, अपनापन और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताए।
आयोजन के दौरान मांओं के लिए कई मजेदार और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज आयोजित की गईं। स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ मनोरंजक गेम्स ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। तंबोला सेशन में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आकर्षक पुरस्कार भी जीते। इसके साथ ही आयोजित विशेष केक कटिंग सेरेमनी ने पूरे माहौल को भावुक और उत्सवपूर्ण बना दिया।
मदर्स डे सेलिब्रेशन के तहत मदर्स के लिए एक विशेष मूवी स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुस्कान और खुशी के पल देखने को मिले। आयोजन का उद्देश्य मदर्स को उनके व्यस्त जीवन से अलग एक खास और यादगार अनुभव देना था।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में हमारा प्रयास हमेशा ऐसे अनुभव तैयार करने का रहता है, जहां परिवार साथ आएं और खुशियों भरे पल साझा कर सकें। हमें खुशी है कि इस आयोजन ने सभी माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाई और उन्हें एक यादगार अनुभव दिया।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal