Tuesday , July 14 2026

बंगाल चुनाव की तर्ज पर जात-पात से ऊपर उठकर हिंदू एकजुटता का आह्वान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह में जात-पात से ऊपर उठकर हिन्दुओं से एकजुटता का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह बंगाल चुनाव में हिन्दुओं ने एकजुटता दिखाकर मतदान किया है उसी तरह हिन्दुओं को हिन्दुत्व की रक्षा और हिन्दूराष्ट्र की स्थापना के लिये एकजुट होना जरूरी है। 

राय बली उमानाथ सभागार हुये संगठन के कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, भाजपा MLC पवन सिंह चैहान विधान पंकज तिवारी (राष्ट्रीय संयोजक), कथावाचक प्रभुदास प्रवीण जी महाराज, महंत योगेंद्र दास साहेब, महंत गुरदयाल दास साहेब, बाबा महादेव, आत्माराम तिवारी, साध्वी अर्चना गिरी, गौरव गोस्वामी, शिशिर चतुर्वेदी, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, अनीता तिवारी, दिव्या शुक्ला सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व की रक्षा और उसे मजबूती प्रदान करने के लिए हिंदू समाज से एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंदू मतदाताओं ने जिस प्रकार एकता का परिचय दिया, वह पूरे देश के हिंदू समाज के लिए एक प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज संगठित होकर अपने हितों और मुद्दों को लेकर आगे बढ़े, तो न केवल मजबूती से संघर्ष किया जा सकता है, बल्कि हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर भी प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जा सकती है। ऋषि त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता फैलाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का भी आह्वान किया।

इस मौके पर किसान आयोग, जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। इससे पहले कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।