लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ के विजय नगर में खुली एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्कल हेड-लखनऊ कुणाल गुप्ता, क्लस्टर हेड-लखनऊ साउथ सुमीत सचदेवा तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह शाखा ग्राहकों की विविध बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एसेट प्रोडक्ट्स और बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी। जैसे पर्सनल बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, ऋण उत्पाद (पर्सनल, गोल्ड, होम, वाहन, वर्किंग कैपिटल, टर्म आदि) और बीमा सुविधाएं।
ये सेवाएं उच्च नेट-वर्थ व्यक्तियों, एमएसएमई, बड़े और मध्यम कॉरपोरेट्स, सैलरी अकाउंट्स और रिटेल व्यवसायों जैसे विभिन्न ग्राहक वर्गों को कवर करेंगी। यह विस्तार सभी ग्राहक वर्गों तक बैंकिंग सुविधाओं की सुविधा और पहुंच सुनिश्चित करने के बैंक के संकल्प को और मजबूत करता है।
इस मौके पर एक्सिस बैंक के ईवीपी एवं रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड – नॉर्थ 3, श्रीकेश पी ने कहा, “इस नई शाखा के साथ, हम समावेशी और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग पर अपने फोकस को दोहराते हैं। डिजिटल नवाचार और व्यक्तिगत सेवा के संयोजन के माध्यम से हम ग्राहकों को सहज और व्यापक वित्तीय समाधान प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं। उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है और हम इसके विकास की यात्रा में योगदान देने पर गर्व महसूस करते हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal