लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 11 मई को प्रातः 11 बजे से राय उमानाथ ऑडिटोरियम, भातखंडे विश्वविद्यालय, कैसरबाग में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा MLC पवन सिंह चौहान, अखण्ड आर्यावर्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, राष्ट्रीय संयोजक पंकज तिवारी, महंत संतोष दास खाकी, मां गोमती पीठाधीश्वर पागल नंद महाराज, महंत योगेंद्र दास साहेब, महंत गुरदयाल दास साहेब, बाबा महादेव, गौरव गोस्वामी , प्रकाश श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। श्री शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। इस मौके पर देश-प्रदेश के साधु संत सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधि एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर और भावी चुनौतियों पर चर्चा की जायेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal