लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेत्र चिकित्सा श्रृंखला Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals ने राजाजीपुरम स्थित सेंटर को अपग्रेड कर शहर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। इसका उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक से लैस इस अपग्रेडेड सेंटर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने किया। इस मौके पर डॉ. अजय शर्मा (CMD एवं फाउंडर, Eye-Q Eye Hospitals) और रजत गोयल (CEO एवं Co-founder, Eye-Q Eye Hospitals), डॉ. बाबर परवेज खान (Associate Medical Director – Lucknow & Kanpur Region) और डॉ. उत्सव दीप (Clinical In-Charge, राजाजीपुरम सेंटर) भी मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि यहां आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों, विशेष रूप से ग्लूकोमा जैसी गंभीर समस्याओं की जांच और उपचार की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जिससे मरीजों की दृष्टि क्षमता, पावर और अन्य आवश्यक परीक्षणों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कौशल किशोर ने कहा कि राजाजीपुरम एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों को दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
देशभर में लाखों मरीजों को सेवाएं दे चुका Eye-Q लगातार आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के साथ अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomography) तकनीक की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रेटिना संबंधी बीमारियों की अधिक सटीक जांच और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। यह सेंटर एक ही छत के नीचे संपूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
डॉ. अजय शर्मा (CMD एवं फाउंडर, Eye-Q Eye Hospitals) ने कहा, “हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति तक विश्वस्तरीय और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत डायग्नोस्टिक सिस्टम और अनुभवी मेडिकल टीम के माध्यम से हम बेहतर उपचार और उत्कृष्ट मरीज अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि नया सेंटर पूरी तरह आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां स्थापित सभी मशीनें और उपकरण नवीनतम तकनीक से लैस हैं। सेंटर में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) सर्जरी, चश्मा हटाने की सर्जरी और आंखों की विभिन्न जांचों के लिए अत्याधुनिक मशीनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही लेटेस्ट तकनीक वाले लेंस भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस दौरान मोबाइल फोन और डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते उपयोग से बच्चों की आंखों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चों में कम उम्र में ही चश्मा लगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण मोबाइल और स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग है। पहले बच्चे अधिक समय बाहर खेलते थे, जिससे आंखों का प्राकृतिक विकास बेहतर होता था, लेकिन अब ज्यादातर बच्चे घरों के भीतर मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों में व्यस्त रहते हैं।
उन्होंने अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों के मोबाइल उपयोग की समय-सीमा तय करना बेहद जरूरी है। एक बार में आधे घंटे से अधिक स्क्रीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही बच्चों को आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उनके अनुसार धूप में खेलने से शरीर में ऐसे तत्व सक्रिय होते हैं, जो आंखों के विकास में सहायक होते हैं और मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि एलईडी लाइट और लगातार स्क्रीन देखने की आदत आंखों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। ऐसे में नियमित नेत्र जांच, संतुलित दिनचर्या और डिजिटल उपकरणों के सीमित उपयोग से आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
रजत गोयल (CEO एवं Co-founder, Eye-Q Eye Hospitals) ने कहा, “राजाजीपुरम सेंटर का अपग्रेडेशन लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर मरीज अनुभव पर लगातार काम कर रहे हैं।”
डॉ. बाबर परवेज खान (Associate Medical Director – Lucknow & Kanpur Region) ने कहा, “अपग्रेडेड रेटिना क्लिनिक और अत्याधुनिक OCT तकनीक के जुड़ने से रेटिना रोगों की अधिक सटीक जांच और प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा। हमारी विशेषज्ञ टीम मरीजों को बेहतर और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
डॉ. उत्सव दीप (Clinical In-Charge, राजाजीपुरम सेंटर) ने बताया, “सेंटर में मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, रिफ्रैक्टिव (नजर सुधार) प्रक्रियाओं सहित नियमित आंखों की जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक और अनुभवी मेडिकल टीम के साथ हम बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उद्घाटन के अवसर पर Eye-Q द्वारा विशेष लॉन्च ऑफर भी शुरू किया गया है, जिसके तहत सीमित समय के लिए मात्र ₹100 में संपूर्ण आई चेक-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को नियमित आंखों की जांच के प्रति जागरूक करना और बेहतर नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
राजाजीपुरम सेंटर का यह अपग्रेडेशन Eye-Q के उस मिशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत संस्थान देशभर में उन्नत, सुलभ और भरोसेमंद नेत्र चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal