शहनाज़ गिल का वायरल मैसेज : “पेड़ WiFi देते तो कोई काटता नहीं”

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने हाल ही में ट्री प्लांटेशन ड्राइव को सिर्फ इवेंट नहीं, इमोशन बना दिया। उन्होंने अपने दादा प्यारा सिंह की याद में एक पौधा लगाया और इस छोटे से कदम में ढेर सारी मोहब्बत छुपी थी।

दिल से बात करते हुए शहनाज़ ने ऐसा डायलॉग मारा जो सीधा दिल और दिमाग दोनों में सेव हो गया, “अगर पेड़ WiFi दे रहा होता ना, तो कोई उसे काटता ही नहीं! लेकिन पेड़ ऑक्सीजन दे रहा है, इसलिए सबको प्रॉब्लम है। फल खाओ, मजे से खाओ… पर जड़ मत काटो। सुनो जी, ध्यान रखो — पेड़ लगाओ, बहुत जरूरी है! और घरवालों को भी बोलो… जो दिनभर पड़ोसियों के साथ ‘गॉसिप सम्मेलन’ करते हैं, वो मिलकर पेड़ लगाएं। अपना आस-पास ठीक करो, एनवायरनमेंट खुद ही सेट हो जाएगा!”

अपनी सिग्नेचर देसी सच्चाई और फुल-ऑन रियल वाइब के साथ, शहनाज़ ने वो सच्चाई बोल दी जो हम सब जानते हैं… पर इग्नोर करते हैं। ऑक्सीजन फ्री है, इसलिए उसकी वैल्यू नहीं समझते, ये सीधा ताना भी था और मीठा रिमाइंडर भी।

उनकी बातों और इस प्यारे ट्रिब्यूट ने इस ड्राइव को सिर्फ ‘पेड़ लगाने का प्रोग्राम’ नहीं रहने दिया, बल्कि एक ऐसा मैसेज बना दिया जो घर-घर तक पहुंचना चाहिए — बदलाव बड़ी स्पीच से नहीं, छोटे-छोटे कामों से शुरू होता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज़ गिल जल्द ही इश्कनामा में नजर आने वाली हैं — और फैंस का एक्साइटमेंट तो पहले से ही फुल चार्ज है!