लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लुलु मॉल स्थित “लुलु फनटुरा” में एक नए और अत्याधुनिक गेम “हाइपर ग्रिड” का भव्य उद्घाटन किया गया। यह इनोवेटिव और इंटरएक्टिव गेमिंग कॉन्सेप्ट शहरवासियों, विशेषकर युवाओं और परिवारों के लिए एक रोमांचक और अनोखा मनोरंजन अनुभव लेकर आया है।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा MLC पवन सिंह चौहान ने फीता काटकर “हाइपर ग्रिड गेम” का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि “हाइपर ग्रिड जैसे आधुनिक और इनोवेटिव गेम लखनऊ में मनोरंजन के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और युवाओं को एक नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।”

इस अवसर पर लुलु ग्रुप से जयकुमार गंगाधरण (डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली), नोमान अजीज खान (रीजनल डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली), वसीम अहमद खान (ऑपरेशन्स मैनेजर, लुलु फनटुरा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जयकुमार गंगाधरण ने कहा कि “लुलु फनटुरा हमेशा से ही लोगों को विश्वस्तरीय मनोरंजन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और हाइपर ग्रिड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” नोमान अजीज खान ने कहा कि “यह नई गेमिंग सुविधा लखनऊ के मनोरंजन परिदृश्य में एक नया आयाम जोड़ेगी और परिवारों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनेगी।”

वसीम अहमद खान ने हाइपर ग्रिड गेम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “यह एक हाई-एनर्जी, इंटरएक्टिव गेम है, जो खिलाड़ियों की गति, प्रतिक्रिया क्षमता और टीमवर्क को परखता है, और सभी आयु वर्ग के लिए बेहद रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।”
“हाइपर ग्रिड गेम” के शुभारंभ के साथ ही लुलु फनटुरा, लुलु मॉल लखनऊ में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो आने वाले समय में शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal