लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शालीमार ग्रुप ने शुक्रवार को अयोध्या रोड स्थित शालीमार मन्नत में निर्माण श्रमिकों के लिए जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा, बाराबंकी राजरानी रावत, विशिष्ट अतिथियों में सदस्य विधान परिषद आनंद सिंह, सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह, विधायक, कुर्सी साकेत वर्मा तथा विधायक, हैदरगढ़ दिनेश रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें विभिन्न लाभकारी स्कीम्स से जोड़ना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर पंजीकरण, बीमा, आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर ही पंजीकरण में सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे श्रमिकों को तत्काल सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए गए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal