लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गुरूवार को आईसीएसई/आईएससी बोर्ड, दिल्ली के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। राजधानी के सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के छात्र-छात्राओं ने इसमें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लगातार कायम रखते हए अपने विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। साथ ही बड़ी संख्या में छा़त्र-छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत के जादुई आंकड़े को पार किया।

घोषित परीक्षा परिणामों में पिछले कीर्तिमानों को ध्वस्त करते हुये सेंट जोसेफ समूह की सीतापुर रोड शाखा की अभिश्री सिंह सोमवंशी तथा राजाजीपुरम् शाखा के शिवांश मौर्या ने आईसीएसई में 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वही आईएससी में सीतापुर रोड शाखा के प्रखर सिंह ने 99.25 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही इसी शाखा के अरनव सिंह 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय समूह में दूसरे स्थान पर रहे।

सेंट जोसेफ की राजाजीपुरम शाखा में आईएससी में अंश कुमार विश्वकर्मा ने 98.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। वही इसी शाखा के रूद्रांश श्रीवास्तव 97.50 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त हो गया।

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डा० पुष्पलता अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्या को इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाइयां देते हुए कहा कि एकाग्रमन के साथ की गयी मेंहनत से सुखद परिणाम प्राप्त होते है।


परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने पूरे सेंट जोसेफ विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि सेंट जोसेफ विद्यालय अपने अनुशासन व संस्कारों के लिये प्रसिद्ध है और अनुशासित होकर किया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं होता है। ये परीक्षा परिणाम यही सिद्ध करते है। उन्होनें कहा कि विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले इन सभी मेधावियों को जल्द ही भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal