लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित भारत बौद्धिक्स परीक्षा–2026 में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ के महर्षि स्कूल ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट की एमबीए छात्रा वंशिका साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया। वंशिका साहू को प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, डीन एकेडेमिक्स डॉ. नीरज जैन, डीन महर्षि स्कूल ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट डॉ. संध्या सिन्हा तथा भारत बौद्धिक्स परीक्षा के संयोजक डॉ. विजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal